वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा की मनाई गई पुण्यतिथि, अन्नपूर्णा रसोई में हुआ भोजन और फल वितरण

0 NV INDIA

 


बस्ती। जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा की पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत पुष्कर मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उनकी पत्नी एवं नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पुष्कर मिश्रा ने जीवनभर पार्टी और समाज की सेवा की। उनके विचार और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।


इस अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अन्नपूर्णा रसोई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन के साथ-साथ फल का भी वितरण किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से पुष्कर मिश्रा की स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा,सतीश सोनकर,पप्पू मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्कर मिश्रा के व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी कमी पार्टी और क्षेत्र को हमेशा खलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.