NEWS: भदेश्वरनाथ में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, पार्किंग व्यवस्था का टीएसआई ने लिया जायजा

0 NV INDIA

 


बस्ती। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने निर्देशन में टीएसआई अवधेश तिवारी के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अजय सिंह, बबलू यादव एवं प्रवीण यादव ने सैनिक तिराहा, राजाचक पार्किंग, अंडरपास पार्किंग तथा मोहटा घाट पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। भदेश्वरनाथ धाम में प्रत्येक वर्ष लाखों कांवड़िया भक्त अयोध्या की पावन सरयू नदी से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.