Mau में प्रांतीय चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

0 News Eye India


Mau News: प्रांतीय चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा संघ, जनपद मऊ की द्विवार्षिक कार्यकारिणी (2026-27 एवं 2027-28) का गठन बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया अपराह्न 2:30 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। चुनाव की निगरानी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीणाकांत यादव तथा चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. किसान बहादुर यादव एवं डॉ. राजेश यादव की उपस्थिति में हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें डॉ. मार्कण्डेय यादव को अध्यक्ष, डॉ. बलवन्त कुमार को सचिव, डॉ. अमित सिंह को उपाध्यक्ष तथा डॉ. विनोद कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा डॉ. सुजीत कुमार को आय-व्यय निरीक्षक, डॉ. नवनीता बसाक को सचिव (प्रचार एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी), डॉ. सृष्टि सिंह को संगठन सचिव तथा डॉ. फूलचन्द को सचिव (प्रेस) का दायित्व सौंपा गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 10 सदस्यों में से 9 सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के समर्थन में हस्ताक्षर किए और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के चयन का अनुमोदन किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय यादव एवं सचिव डॉ. बलवन्त कुमार ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के हितों की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

चुनाव की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद इसकी प्रति मुख्य चिकित्साधिकारी मऊ तथा प्रांतीय चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा संघ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भी प्रेषित की गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर जनपद के चिकित्सकों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.