Posts

Mau News: मऊ में हुड़दंग मचाने वाले 15 शराबी गिरफ्तार, 4 बाइक सीज

Image
Mau: मऊ जिले में थाना दक्षिण टोला पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण टोला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व तथा थाना दक्षिण टोला की एंटी रोमियो टीम एवं अन्य पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 15 लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजू चौहान, रामाधार, अर्जुन चौहान, सूरज चौहान, अहमद, अरविंद, राजन चौहान, गुलशन, राजू, छोटू, मुख्तार, आजाद अहमद, किशन कुमार, अशोक और जयराम शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की। इसके साथ ही सड़क पर तेज गति से स्टंटबाजी करते हुए चल रही 4 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रह...