Mau तेन्दुली चट्टी की हाईमास्ट लाइट तीन महा से खराब अंधेरा कायम

0 Vipin kumar singh

 रानीपुर (मऊ): ब्लॉक क्षेत्र के तेन्दुली चट्टी पर पिछले तीन महीनों से हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी हुई है। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही पूरा चट्टी अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों, जिनमें जितेंद्र, प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव और सुनील शामिल हैं, ने बताया कि लाइट खराब होने से उनके व्यापार पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर उचक्कों और चोरों का डर हमेशा बना रहता है। इस डर से दुकानदारों को शाम होते ही समय से पहले अपनी दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, तेन्दुली चट्टी एक व्यस्त चौराहा है जहाँ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन रहता है। लाइट न जलने के कारण आए दिन यहाँ छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। अंधेरे की वजह से राहगीरों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को आवाजाही में काफी असुरक्षा महसूस होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा इस हाईमास्ट लाइट को ठीक कराने की कोई जहमत नहीं उठाई गई है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि उन्हें और राहगीरों को राहत मिल सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.