NEWS: गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

0 NV INDIA


बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन अभियान के तहत जिला गन्ना अधिकारी जग भान सिंह भदोरिया ने ग्राम अरदा में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया उन्होंने किसानों से 63 कालम वाले सूचना प्रपत्र में दर्ज गन्ना  रकबा,, भूमि,, मोबाइल,, नंबर ,आधार कार्ड, और बैंक विवरण, सहित सभी जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने की अपील की किसी भी त्रुटि की स्थिति में तत्काल संबंधित कर्मचारियों को सूचना देकर समय पर निस्तारण करने को कहा निरीक्षण के दौरान सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किसानों को बताया कि यदि किसी का गन्ना  गलत प्रजाति में दर्ज है तो प्रार्थना पत्र देकर उसे तत्काल सही कर ले साथ ही अर्ली और सामान्यऔरआ स्वीकृत पर्ची के अनुसार ही गन्ने की आपूर्ति करें तथा समिति का सदस्य नहीं बने हैं तो किसान शीघ्र सदस्यता ग्रहण करें इस दौरान  गन्ना विकास निरीक्षक गोविंद नगर समिति महाप्रबंधक गन्ना  लवकुश सिंह चौहान सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला गेट इंचार्ज राजेश सिंह समेत फील्ड सुपरवाइजर और क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.