80वां स्वतंत्रता दिवस भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण

0 NV INDIA


बस्ती: 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं पूर्व सांसद तथा असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी ने प्रमुख अतिथि के रूप में तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारम्भ किया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता और स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी को हर हाल में सुरक्षित रखना हमारा पवित्र कर्तव्य है, उन्होंने  सार्वजनिक  जीवन,में फैल रहे भ्रम और भटकाव के प्रति सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए युवाओं व समाज के प्रत्येक वर्ग को सचेत रहना चाहिए,सभी  उपस्थितों  से  देश को नई ऊँचाइयों पर ले,जाने के लिए दृढ़ संकल्प और समर्पित प्रयास करने का आग्रह किया।जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके महान त्याग और बलिदान को याद किया तथा भविष्य में विकास और जनहित के कामों में एकजुट होकर योगदान देने का संदेश दिया।प्रेम सागर तिवारी, संजय चौधरी, अश्वनी उपाध्याय, अरविंद श्रीवास्तव गोला, वैभव पांडे, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, अमृत कुमार वर्मा, शिवानी सिंह, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, राजन ठाकुर, अंकित पाण्डेय, वेद प्रकाश तिवारी, पप्पू शक्ला, चंद्रशेखर मुन्ना, रमेश चक्रवर्ती, अरविंद चौधरी, जयप्रकाश पांडे और राजकुमार शुक्ल सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.