बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, रुधौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

0 NV INDIA


 बस्ती: बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, इकाई-रुधौली के प्रांगण में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कारखाने के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख शुगर डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी जी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारतीय इतिहास के महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए उसे समसामयिक विषयों से जोड़ा। उन्होंने गन्ना किसानों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारी इकाई समय से गन्ना भुगतान करने और इस मंडल में सर्वाधिक गन्ना पेराई करने वाली इकाई बनकर उभरेगी। 


डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी जी ने उन वीर सपूतों और महान नेताओं को भी नमन किया जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आजाद भारत को आगे बढ़ाया।



सभी कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र एवं उपहार पुरस्कृत किया गया।


उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन प्रमुख  एन. के. शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण एवं सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।


इस अवसर पर जोनल प्रमुख मानव संसाधन श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ल, गन्ना प्रमुख श्री लवकुश सिंह,सेल्स प्रमुख गोपाल कृष्ण शुक्ल, आसवनी उत्पादन प्रमुख मनीष झा, और शुगर एवं आसवनी से समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.