राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन को लेकर तैयारियां तेज, जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

0 NV INDIA

 


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद  हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार 31 अगस्त को बस्ती आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी का बस्ती की सीमा घघौवा स्थित होटल कनक से दोपहर 12 बजे प्रवेश होगा। इसके बाद विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बड़ेवन, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज एवं दक्षिण दरवाजा होते हुए उनका काफिला होटल बालाजी प्रकाश पहुंचेगा, जहां भव्य आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक स्वागत के लिए 127 स्थान निर्धारित किए जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं एवं आमजन की बढ़ती सहभागिता और उत्साह को देखते हुए स्वागत स्थलों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।

विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी बस्तीवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त करने के लिए अपने गृह जनपद आ रहे हैं। यह पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव और उत्सव का अवसर है।


उन्होंने कहा कि बस्ती के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि पहली बार जिले से किसी राजनीतिक दल में कोई व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर महामंत्री के दायित्व तक पहुंचा है और वह भी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व माधव त्रिपाठी जी वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना से पहले प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर रहे थे।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, नीरज त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.