CDA एकेडमी मथौली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0 NV INDIA


बस्ती। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CDA एकेडमी मथौली, बनकटी, बस्ती के परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल तथा विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. अरुणा पाल सिंह ने ससम्मान ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया।



इस अवसर पर नगर पंचायत बनकटी  अध्यक्षा उर्मिला देवी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, सभासद, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद पाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अमर शहीदों एवं क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.