Mau सवत्रता दिवश की दिखी धूम ।

0 Vipin kumar singh

 मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक एवं थाना क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, थाना परिसर, स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी गई।


रानीपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली गई और उपस्थित पुलिसकर्मियों को सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसआई अख्तर अली, रविंद्र यादव, शंभू चौधरी, शिवप्रकाश पाठक, रामाज्ञा, अब्दुल रब, दीवान ब्रह्मानंद, विकेश, सत्येंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. सौरभ सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी तरह, रानीपुर स्थित कृषि विभाग कार्यालय पर भी सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण संपन्न हुआ।


रानीपुर ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रमाकांत और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) विजय शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक का समस्त स्टाफ और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।









Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.