100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, संगठन विस्तार और संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा
बस्ती। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कायस्थ पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए रविवार, 27 सितंबर को बस्ती के हरी मैरिज हॉल में महासम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों की सहभागिता रही।
महासम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संगठन विस्तार, चुनावी भागीदारी तथा किसान, आमजन, युवा, शोषित वर्ग एवं ट्रेडर्स के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक मंथन किया गया। संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
पार्टी के प्रदेश महासचिव बी.के. श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की दिशा और रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है और करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।
वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता के साथ तैयारी कर रही है। संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महासम्मेलन में बस्ती जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त मौके पर रमन श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, लवकेश श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र मोहन, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, डॉ. विष्णु शरण श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, वीना श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, पुष्पांजलि श्रीवास्तव, रजनी, शिवानी, सौम्या, जागृति, दीपाली, प्रतिमा श्रीवास्तव एवं युवा कवि अभिषेक श्रीवास्तव ‘विरल’ समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, महासम्मेलन का उद्देश्य संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना है।




