बस्ती: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक टग ऑफ वार (रस्साकशी) तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लिया।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में श्री नवनीत नायक विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में श्रीमती प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भी विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने नृत्य, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यालय के प्रबंधक श्री शैलेश चौधरी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।



