हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम
बस्ती: हिंदू युवा वाहिनी बस्ती इकाई के जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह के मनोनयन पर जनपद बस्ती में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा फूल-मालाओं से नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. रोली सिंह के संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। डॉक्टर रोली सिंह ने संत गाडगे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया ।कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर भी चर्चा किया।
कार्यक्रम में श्री राजपूत करणी सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू, रवि सिंह,गोपेश पाल प्रमोद सिंह, रामजी पाण्डेय, राष्ट्रीय संयोजक सर्वण आर्मी, कन्हैयालाल जिला महामंत्री हियुवा, विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार कार्यालय प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, जिला प्रभारी बृजेश सिंह, राहुल सिंह, डब्बू सिंह, राहुल पाल, दिव्य चौधरी अनिल कुमार अजय कन्नौजिया राजेंद्र निषाद रवि शुक्ल वैभव शुक्ल आदित्य श्रीवास्तव राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।



