सपा जिला उपाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई
बस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव को विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
जितेंद्र यादव को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जितेंद्र यादव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



