News: फ़ीनिक्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

0 NV INDIA


बस्ती। फ़ीनिक्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय प्रबंधक डॉ विनायक जायसवाल एवं डॉ कुशा जायसवाल एवं सहप्रबंधक निमित्त विशनानी द्वारा ध्वजारोहण (झंडारोहण) के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रबंधक डॉ विनायक जायसवाल और डॉक्टर कुशा जायसवाल तथा प्रधानाचार्य जेडी यादव द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयंती के इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने गांधी जी के विचारों पर आधारित बापू के सर्वधर्म प्रार्थना और शास्त्री जी के जीवन पर आधारित विचारोत्तेजक भाषण व कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य जेडी यादव ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा:

 "महात्मा गांधी जी का मानना था कि 'आपको वह बदलाव खुद बनना होगा जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।' हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अपने आचरण को शुद्ध बनाना चाहिए। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमें 'जय जवान, जय किसान' का अमर नारा देकर सादगी, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ सिखाया। शास्त्री जी के शब्द थे - 'देश की सुरक्षा केवल सीमाओं की रक्षा से नहीं, बल्कि देश के अंदर की मजबूती से भी जुड़ी है।' यदि हमारे छात्र गांधी जी के सत्य और शास्त्री जी की सादगी व ईमानदारी को अपना लें, तो वे देश के सबसे सच्चे और सशक्त नागरिक बनेंगे।"



कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक डॉ विनायक जायसवाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर शिक्षक गोरख यादव, निकेश आर्य ,अंकुश पांडे, नंदलाल पाठक,महेश पांडेय,संदीप यादव, प्रज्ञेश त्रिपाठी,वर्षा गौड, दिव्या जायसवाल अंजली कुमारी, आकांक्षा अंजली पाठक, आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.