News: अनुदेशकों की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी सम्पन्न, नियमितीकरण को लेकर बनी रणनीति

0 NV INDIA


बस्ती। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की बस्ती इकाई के तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में अनुदेशक शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष राय ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम ने किया। गोष्ठी में अनुदेशकों के नियमितीकरण पर गहन चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अगला सत्र शुरू होने के पहले हम सभी मानदेय नहीं अपितु वेतनमान लेने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।

बैठक में संगठन विस्तार करते हुए पूजा पाण्डेय को गौर व रूबीना खातून को बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर गोरखपुर के जिला संयोजक संजय शर्मा व बस्ती जिला महामंत्री रमाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सनोज कुमार, सुशील सिंह, गौतम कुमार,अल्का रानी, चंद्रमुखी,धर्मेश मिश्रा,सरिता यादव,संजू राव,विनोद यादव,जेपी सिंह,संगीता,जितेंद्र कुमार,सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.