News: डा. संजयन त्रिपाठी की जीत के लिये समाजवादी शिक्षक सभा ने झोंकी ताकत

0 NV INDIA

 


डा. संजयन जीते तो वित्तविहीन शिक्षकों को मिलेगा मानदेय


बस्ती, 19 अक्टूबर। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक खण्ड निर्वाचन मे डा. संजयन त्रिपाठी के समर्थन मे शिक्षकों का संपर्क तेज हो गया है। वे सम्बन्धित विद्यालयों मे जाकर डा. संजयन के बारे मे जानकारी देते हुये उनके पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ रहे डा. संजयन की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है।


समर्थक शिक्षकों का कहना है कि श्री त्रिपाठी शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सदैव मुखर रहते हैं और शासन से उनके निस्तारण हेतु निर्णायक संघर्ष करते रहते हैं। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि डा. संजयन के चुनाव जीतने से वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, सामूहिक जीवन बीमा, नगर प्रतिकर भत्ता, परिवार नियोजन भत्ता, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सहित तमाम समस्याओं के निस्तारण का रास्ता साफ होगा। डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने सभी मतदाता शिक्षकों से अपील किया है कि 23 अक्टूबर को समय से अपने मतदान केन्द्र पर निर्धारित समय से पहुंचकर डा. संजयन को प्रथम वरीयता का मत देकर चुनाव जिताने का प्रयास करें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.