News: भाजपा नेता अरविंद पाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाएं जाने पर लोगों ने दी शुभकामनाएं

0 NV INDIA


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर अरविंद पाल को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भाजपा के जिला महामंत्री एवं साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने मालवीय रोड स्थित पीएमसी हॉस्पिटल के निकट अरविंद पाल के कैंप कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने अरविंद पाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों को लेकर शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।



इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल वर्मा भी मौजूद रहे। दोनों ने अरविंद पाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के बीच आत्मीयता और संगठनात्मक संवाद देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने अरविंद पाल के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.