News: लिटिल फ्लावर्स स्कूल , मधुपुरम् गोपालपुर वाल्टरगंज- बस्ती में 'गायन-प्रतियोगिता' सम्पन्न

0 NV INDIA


बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम्, वाल्टरगंज बस्ती में *गायन प्रतियोगिता* का शानदार एवं भव्य आयोजन हुआ। जिसमें *नर्सरी से सेकंड* कक्षा तक के 143 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस विशेष अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, माननीय निदेशक राहुल सिंह ,  निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रबंधक  सुरेंद्र प्रताप सिंह  के कर-कमलों से माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्व० श्रीमती मधुरानी सिंह  के चित्रानावरण, पुष्पार्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सजीव प्रस्तुति की गई।

छोटे-छोटे नौनिहालों की मासूम, मधुर व स्वाभाविक स्वर-भंगिमा ने सभी को मंत्रमुग्ध, भावविभोर व आह्लादित कर दिया। पुराने जमाने के गीतों से लेकर आधुनिकतम गीतों की स्वर लहरियाँ मासूमों के स्वर-सुधा से अभिसिंचित हो जीवंत हो उठीं। इस प्रकार पूरा परिसर हर्ष-उल्लास के वातावरण में संगीतमय हो उठा।



उक्त अवसर पर माननीय प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी भावाभिव्यक्ति में नन्हें-मुन्ने बाल-प्रतिभाओं की अद्भुत कला-कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ निश्चित रूप से बाल-प्रतिभा को परखने, निखारने व मार्ग प्रशस्तीकरण का सुगम व सफल प्रयास हैं।

विचारों की तारतम्यता में माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह  ने अपने ओजस्वी संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और बताया कि किस बच्चे में कौन-सी क्षमता है, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं। विद्यालय का उद्देश्य बहुमुखी प्रतिभा का विकास है और बच्चे ईश्वर की अनुपम कृति हैं, उनकी पहचान ही हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है।

प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं की सूची:
नर्सरी-A से अदिति I, अनन्या II; नर्सरी-B से आराध्या वर्मा I व अनन्या II स्थान प्राप्त की। एल.केजी-A से हर्षाली I तथा आश्विन II स्थान पर रहे। एल.के.जी-B से सूर्यांश I तथा धृति II स्थान प्राप्त की। यू.केजी-A से जयांशु I व आन्या II स्थान पर रही। यू.केजी-B से ओजस्वी I तथा सृष्टि II स्थान प्राप्त की।
विजेताओं की श्रृंखला में कक्षा-1A से आर्या I तथा रुद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 1B से मान्या I, अभ्युदय II; 2A से अनिकेत I एवं आरुष II स्थान प्राप्त किए। तथा कक्षा 2B से प्रकृति I तथा अयांश पाण्डेय ने II स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के सफल समापन पर अपने शानदार सम्बोधन में प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह  ने सभी के प्रति अपना हार्दिक आभार ज्ञापित किया। प्रतियोगिता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस गायन प्रतियोगिता से बच्चों की स्मरण क्षमता की वृद्धि, बौद्धिक विचारों की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास, आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि तथा समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है। अंत में सभी के योगदान व सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.