News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले भाजपा नेता नितेश शर्मा

0 NV INDIA



क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विकास परियोजनाओं के उन्नयन पर दिया जोर

​बस्ती/ लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर विस्तार से चर्चा की।



              ​भेंट के दौरान भाजपा नेता नितेश शर्मा ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, आपातकालीन सेवाओं और आधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। इसके साथ ही भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई।


​उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने सभी विषयों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन तक सुलभ और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भानपुर क्षेत्र में चिकित्सीय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव सहयोग का सकारात्मक आश्वासन दिया।



          ​इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत पांडेय 'पप्पू', सत्येंद्र शुक्ल, जितेंद्र चौधरी, सचिन भट्ट और अखिलेश पांडेय 'बंटू' मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने उप-मुख्यमंत्री जी के प्रति उनके स्नेहपूर्ण भेंट, सकारात्मक दृष्टिकोण और अमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.