UP: गोस्वामी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष धनंजय गिरि ने की घोषणा

0 NV INDIA


शिवप्रसाद गिरि को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व  भीम गिरि प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी 


बस्ती। अखिल भारतीय गोस्वामी समाज, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष धनंजय गिरि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि के अनुमोदन के बाद विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत किया।

घोषित सूची में कानपुर नगर के शिवप्रसाद गिरि को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अमेठी के हरिशंकर गिरि और सिद्धार्थनगर के राजेश गिरि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हापुड़ के आदेश गोस्वामी व वाराणसी के कृष्णकान्त गिरि (प्रधान) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। सिद्धार्थनगर के डॉ. आशीष गोस्वामी, गोरखपुर के जितेन्द्र पुरी और बस्ती के भीम गिरि समेत अन्य लोगों को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज गोस्वामी को प्रदेश प्रवक्ता तथा चंदन गिरि और राजाबाबू गोस्वामी को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.