News: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर भव्य Fun Fest का आयोजन

0 NV INDIA


बस्ती: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक आकर्षक एवं मनोरंजक Fun Fest का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, उद्यमशीलता एवं व्यावहारिक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल्स, गेम स्टॉल्स एवं क्रिएटिव आर्ट स्टॉल्स लगाए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिएटिव आर्ट स्टॉल्स पर विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच देखने को मिली।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा 12 की छात्रा दीक्षा पटेल द्वारा स्वयं प्रकाशित पुस्तकों का स्टॉल रहा। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी लेखन, पठन-पाठन एवं अपनी प्रतिभा को पहचान देने के लिए प्रेरित किया। यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा।



पूरे आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साह, उमंग और उल्लास देखते ही बन रहा था। विद्यालय के शिक्षकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री शैलेश चौधरी ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सीखने के नए अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.