News: साहित्यकार चिंतक एवं लेखक डॉक्टर रामदास पांडे गंभीर की मनाई गई पुण्यतिथि

0 NV INDIA

 


UP: बस्ती जिले के ही नहीं प्रदेश के लेखक चिंतक साहित्यकार डॉक्टर रामदास पांडे गंभीर जी की द्वितीय पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई जिसमें जिले के गणमान्य एवं साहित्यकारों ने श्रद्धा सुमन  श्रद्धांजलि अर्पण किया छात्र संघ के पूर्व मंत्री जिला सचिव समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रचारक समाजवादी पार्टी गगन पांडे ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉक्टर रामदास पांडे गंभीर एक विख्यात साहित्यकार थे और ग्रामीण अंचल से शिक्षा ग्रहण कर प्रधानाचार्य तक का कार्यभार किया उनके पिता स्वर्गीय राम नरेश पांडे जो एक विख्यात ज्योतिषाचार्य थे स्वर्गीय डॉक्टर रामदास पांडे गंभीर गंभीर ने DLiT तब की शिक्षा ग्रहण की और सैकड़ो पुस्तक का लेखन किया जिनकी पुस्तक कई विश्वविद्यालय के  पुस्तकालय में लगी है और शोध विद्यार्थी उस पर रिसर्च कर रहे हैं उन्होंने झिनकु लाल इंटर कॉलेज कलवारी और देशराज नारंग इंटर कॉलेज वॉटर गंज में अध्यापक का कार्य किया उसके उपरांत आयोग से उनका चयन प्रधानाचार्य पद पर जनपद मऊ में किया गया जहां से सेवानिवृत होकर वह अपने ग्राम प्रतापीपुर में रहने लगे साथ-बच्चों को शिक्षित करना उनका प्रथम उद्देश्य था उन्होंने सेवानिवृत होने के बाद भी कई विद्यालयों में भी बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया डॉक्टर रामदास पांडे गंभीर जी का व्यक्तित्व बहुत ही सरल सहज और सुशील था उनके द्वारा अस्तित्व प्रकाशन नाम की संस्था बनाई गई जिसमें गरीब बच्चों को शिक्षित करना ही उस संस्था का उद्देश्य रहा आज भी संस्था द्वारा सामाजिक कार्य  क्षेत्र में गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है इस अवसर पर पूर्व मंत्री छात्रसंघ,रवि शंकर शुक्ला छात्र संघ के पूर्व मंत्री अवनीश कुमार पांडे पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ बुद्धेश चौधरी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार पाल जी ने अपने विचार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.