News: "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

0 NV INDIA


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 4  नवम्बर को गोरखपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित होने वाली "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के अंतर्गत विशाल पदयात्रा की तैयारियों एवं रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि यह पदयात्रा 4 नवम्बर को प्रातः 11 बजे महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गोलघर होते हुए काली मंदिर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बस्ती जिले से विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के पहुंचने एवं कार्यक्रम के सफल व सुचारू संचालन के लिए संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, सह-संयोजक जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौतम एवं जिला मंत्री राकेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गजेंद्र सिंह, अमृत कुमार वर्मा जिला महामंत्री, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, प्रदीप निषाद,दिव्यांशु दुबे, विकास बरनवाल, पंकज मिश्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.