डीवाईएफआई जिला कमेटी बस्ती की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान व 10वें राज्य सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति

0 NV INDIA


बस्ती: भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) जिला कमेटी बस्ती की बैठक सोमवार को लोहिया कॉम्पलेक्स, न्याय मार्ग स्थित माकपा (CPI(M.)) कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री नवनीत यादव ने किया तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवचरण निषाद ने की।


बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों एवं 26-27 सितंबर 2026 को चंदौली में प्रस्तावित डीवाईएफआई के 10वें उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिले में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा तथा राज्य सम्मेलन की सफलता के लिए सभी इकाइयों में अभियान तेज किया जाएगा।

बैठक में NEET पेपर लीक प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया गया। साथ ही कहा गया कि परीक्षा में धांधली, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्रों की समस्याओं के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र-युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों को लेकर युवाओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जिला कमेटी के सदस्य सोनी, नीलू, हीरालाल, संतोष यादव, शेषमणि तथा वेदिक द्विवेदी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.