बहराइच में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0 Vishal awasthi

 बहराइच में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम



बहराइच। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटहा स्थित अटल उपवन के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया।


मृतक की पहचान आतिफ (15) पुत्र अकील, निवासी गड़ेरियन पुरवा, कीर्तनपुर, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान आतिफ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा, जबकि उसका एक पैर कटकर पेड़ पर ही लटक गया।


घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय कैसरगंज के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे को लेकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.