Mau News : 50 मीटर प्रोन शूटिंग में सूर्यप्रताप ने जीता गोल्ड, मऊ का बढ़ाया गौरव

0 Kunal Singh

Mau जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत शमशाबाद गांव के 15 वर्षीय निशानेबाज सूर्य प्रताप सिंह ने दिल्ली में आयोजित 49वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर प्रोन शूटिंग के यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित इंडोर शूटिंग रेंज में 20 से 30 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में सूर्य प्रताप ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह शमशाबाद निवासी नागेंद्र भूषण प्रताप सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में वाराणसी में रहकर पढ़ाई के साथ चितईपुर स्थित

पूर्वांचल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उनके बड़े पिता वरिष्ठ अधिवक्ता बालेंद्र भूषण प्रताप सिंह ने बताया कि सूर्य प्रताप की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। स्वर्ण पदक जीतकर घर लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सह प्रबंधक शशिभूषण प्रताप सिंह, एमएलसी विक्रांत सिंह 'रिशु' आशीष चौधरी, डाक्टर उमेश सरोज, रानू सिंह, रिजवान उल्लाह खां, आशीष प्रताप सिंह, डाक्टर अनुराग सिंह, प्रताप कुमार गौतम सहित कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।










 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.