बस्ती । जन सरोकारों के प्रति समर्पित विष्णुदत्त ओझा के 15 वीं पुण्य तिथि पर 25 जुलाई शनिवार को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय एवं वाचनालय टाउन क्लब के परिसर में दिन में 11 बजे से रक्तदान शिविर ‘रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी’ विषयक संगोष्ठी और सहभोज का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुये विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि दिन में 11 बजे से रक्तदान के साथ ही स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये स्मृतियांे को साझा किया जायेगा। उन्होने बताया कि रक्तदान की तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
