Basti News: 25 जुलाई को स्व. विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन - नंदीश्वर दत्त ओझा

0 NV INDIA


बस्ती। राष्ट्रवाद के अजेय योद्धा एवं हिन्दुत्व के पुरोधा, हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक प्रदेश संयोजक रहे स्व. विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति द्वारा एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

समिति के संयोजक नंदीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिविर का आयोजन आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय, टाउन क्लब, गांधी नगर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।

रक्तदान शिविर के साथ ‘मानव जीवन रक्षा में रक्तदान की सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता को समर्पित सहभोज के साथ किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बुद्धिजीवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनपद के युवाओं से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा संगोष्ठी में सहभागिता करने की अपील की है। समिति के संयोजक ने कहा कि यह लगातार 15 वर्षों से आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर है, जिसमें स्व. विष्णुदत्त ओझा के आदर्शों से प्रेरित होकर सैकड़ों युवा और आमजन रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में अपना योगदान देते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.