UP News: सौरभ गोस्वामी बने सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव, समर्थकों ने दी बधाई

0 NV INDIA

 


बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के युवा मोर्चा में सौरभ गोस्वामी को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने उन्हें यह दायित्व सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।

सौरभ गोस्वामी के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर एवं फोन के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शुभकामना देने वालों में आजाद गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, भीम गिरि सहित तमाम लोग शामिल रहे। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि सौरभ गोस्वामी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.