नई दिल्ली। आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाली गोस्वामी तुलसीदास जयंती के सफल आयोजन को लेकर 19 जुलाई 2026 को उद्योगपति नंदकिशोर गोस्वामी के पश्चिम विहार स्थित आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रवक्ता धनंजय गिरी, मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश गिरी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व रेलवे कमिश्नर सुरेश बाबू गोस्वामी, पूर्व विधायक प्रत्याशी विवेक गिरी, महंत सच्चिदानंद गिरी, रामपाल गिरी और गिरवर गिरी समेत अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए।
मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द गिरी ने बताया कि बैठक में गोस्वामी तुलसीदास जयंती को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने, अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शोभायात्रा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के अंत में अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
