बस्ती। मैक्स हॉस्पिटल सुपरस्पेशलिटी साकेत, दिल्ली के सहयोग से संचालित डीसी पॉलीक्लिनिक का सोमवार, 20 जुलाई 2026 को डमरुआ अंडरपास के सामने, गोरखपुर-अयोध्या राजमार्ग स्थित परिसर में विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, ब्लड जांच, हृदय जांच, शुगर तथा हड्डी संबंधी जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
आयोजकों ने बताया कि अस्पताल में लखनऊ से अनेक विशेषज्ञ डॉक्टर साप्ताहिक रूप से शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को यहां आकर मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्र की जनता को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में डीसी पॉलीक्लिनिक के निदेशक सुशील कुमार पाण्डेय तथा संरक्षक डॉ. एस.के. पाण्डेय (जनरल फिजिशियन) मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के निवेदक विनोद कुमार पाण्डेय रहे।
आयोजकों ने बताया कि अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, तथा इस प्रकार के निःशुल्क शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
उद्घाटन अवसर पर डा० अनन्त शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, क्षितिज शुक्ला नेत्ररोग विशेषज्ञ, डा० मुशीर न्यूरो, डा० कुलदीप गुर्दारोग, डा० कृति महिला एवम आई.वी.एफ, डा० उज्जवल हृदय रोग, डा० राम प्रताप सिंह पेट रोग, डा०एस.के.पाण्डेय-मेडिसन
डा० अभिनव शुक्ल हड्डी रोग विशेषज्ञों की देखरेख में चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ।
चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से ध्रुव चंद पांडेय, तरुण कुमार उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, राघवेंद्र पांडेय, भारत द्विवेदी, राम प्रकाश सिंह मीरा पाण्डेय, आशा पाण्डेय, सुमन उपाध्याय उषा मिश्रा मौजूद है।
