पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर की टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर जताया विरोध, बयान वापस लेने की उठी मांग

0 Kunal Singh
मुहम्मदाबाद गोहना में पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर के एक बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। 6 जुलाई को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रीराम सोनकर ने मीडिया से कहा था, "छोटू प्रसाद छोटे हैं, छोटी बात करते हैं। मऊ जनपद में कोई नेता नहीं हैं।" इस बयान के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्र हुए और इसे अनुचित बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक तरीके से इस तरह की टिप्पणी संगठन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री से बयान वापस लेने और भविष्य में संयमित भाषा का प्रयोग करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता छोटू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रद्युम्न प्रताप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.