रुधौली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी ने दी बधाई
बस्ती। बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में असाधारण योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए महाराष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर बजाज चीनी मिल रुधौली के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने ग्राम सीस्वरी, रमवापुर एवं जलालपुर में किसानों की गोष्ठी आयोजित की। उन्होंने किसानों को शिशिर बजाज को मिले इस सम्मान की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किया।
गगन पांडे ने कहा कि बजाज ग्रुप किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रहा है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप में हजारों लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं, जिससे लाखों परिवारों का जीवनयापन हो रहा है।
गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने शिशिर बजाज को महाराष्ट्र गौरव सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
इस दौरान ग्राम प्रधान संजय पांडे, नंदू मिश्रा, राम लखन, संदीप मिश्रा, अग्नि चौधरी, राम बहोर चौधरी, रामनाथ चौधरी, शिवकुमार, विजय कुमार पांडे, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

