Mauरानीपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान:37 वाहनों का चालान काटा गया

0 Vipin kumar singh

 रानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 37 वाहन चालकों का चालान किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।यह चेकिंग अभियान रानीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस अंडरपास, शमशाबाद पूर्वांचल अंडरपास, खुरहट और काझा तक जारी रहा। इसमें मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा जैसे सार्वजनिक एवं निजी वाहनों की जांच की गई।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।थाना प्रभारी ने आगे कहा कि यह अभियान इसलिए चलाया गया ताकि वाहन चलाते समय कोई भी व्यक्ति लापरवाही न बरते। पुलिस का मुख्य ध्यान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन के वैध दस्तावेज़ रखने पर था।पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या कागजात के वाहन चलाना और यातायात सिग्नल का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई की।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए इस तरह के सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.