News: विकसित भारत 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में 'जेन-जेड' की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हरीश द्विवेदी

0 NV INDIA


​ 'My Friend  Gen-Z Campus Connect' के तहत जनपद बस्ती के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुआ सार्थक संवाद


​बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशानुसार संचालित युवा जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 'My Friend Gen-Z Campus Connect' के तहत "भारत@2047 जेन-जेड की भागीदारी" अभियान का भव्य आयोजन जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में किया गया।


​इसी क्रम में किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. रघुवर पांडेय ने किया।


​युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने कहा आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है। यदि हम अपनी युवा पीढ़ी को सही, सकारात्मक और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत मार्गदर्शन प्रदान करें, तो वे अपनी असीम ऊर्जा, नवीन सोच और आधुनिक तकनीक का उपयोग राष्ट्रहित में सर्वश्रेष्ठ तरीके से कर सकते हैं ,​संवाद के दौरान पूर्व सांसद ने इस बात पर विशेष बल दिया कि वर्तमान समय में कुछ भ्रामक तत्व और नकारात्मक शक्तियां अपने संकुचित राजनीतिक फायदे के लिए युवाओं को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। ऐसे तत्वों से सजग रहना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवाओं को तथ्यों के आधार पर तर्क करने और भ्रामक सूचनाओं की पहचान करने की कला सीखनी होगी, यही राष्ट्र सेवा का पहला कदम है। केंद्र व प्रदेश सरकार इसी दूरदर्शी विजन के साथ निरंतर कार्य कर रही है ताकि 'जेन-जेड' को देश की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


​अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी संवाद कार्यक्रमों का आयोजन हुआ ​अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने युवाओं के साथ देश की वर्तमान परिस्थितियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर सार्थक संवाद किया।​एल.एफ.एस. स्कूल (कटरा) जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया


​भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हवाले से बताया कि "भारत@2047 जेन-जेड की भागीदारी" अभियान आगामी 7 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसके अंतर्गत जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।


​इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र वर्मा, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शाही, डॉ. उपेंद्र शुक्ला, डॉ. दिलीप त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, विश्वास जी, पल्लव श्रीवास्तव, राजन कनौजिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.