Mau News : मऊ में चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों का हॉफ इनकाउंटर

0 News Eye India

 


Mau: मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बीते 2 जुलाई को चैन स्नैचिंग मामले में पुलिस मुठभेड़ में आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मधुबन कस्बा में बीते 2 जुलाई को भरे बाजार में साढ़े 6 बजे शाम को एक महिला से चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी नीतीश यादव यादव उर्फ मोनू पुत्र मुसाफिर यादव को दाहिने पैर में गोली लगी है यह हॉफ इनकाउंटर मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बंधे के पास हुआ है साथ ही उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया जिसने पुलिस पर फायरिंग किया है। जिसका नाम विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर है। यह कार्यवाही आज रविवार को तड़के सुबह पुलिस के द्वारा किया गया है। 


दोनों आरोपी थाना दोहरीघाट क्षेत्र के नीतीश यादव सोनबरसा बेलौली के रहने वाले हैं विशाल सोनकर महुआ बारी का है 

थानाध्यक्ष मधुबन केके गुप्ता ने बताया कि जो महिला से सोने से चैन छीनी गई थी उसे बरामद किया है घटना में प्रयुक्त ब्लैक कलर की अपाची बाइक भी पकड़ी गई है। ।


जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि एक गन शॉट आया था जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव से रेफर था उसका नाम नीतीश उर्फ मोनू यादव है। जिन्हें पुलिस के द्वारा लाया गया बेहतर इलाज के लिए उसे पीजीआई आजमगढ़ चक्रपानपुर रेफर किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.