अधिवक्ताओं का आरोप है कि धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय का कार्यकाल पहले भी विवादों में रहा है तथा उनकी कार्यशैली से अधिवक्ताओं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग की कि उनका स्थानांतरण मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में न किया जाए और उन्हें किसी अन्य जनपद में भेजा जाए।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में कुछ समय तक नारेबाजी होती रही।
इस दौरान महेंद्र राय, विनोद सिंह, ओमप्रकाश, मोहम्मद फिरोज, प्रभाकर अली, अकरम, हरेंद्र यादव, आफताब अहमद, लाल बहादुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
