Mau दो बाईक के टक्कर में चार घायल दो जिला अस्पताल के लिय रेफर

0 Vipin kumar singh

 मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना सुल्तानीपुर मिर्जाहाजीपुरा मार्ग पर देसी शराब की दुकान के सामने सुबह करीब 8:20 बजे हुई।


जानकारी के अनुसार, रानीपुर निवासी संतोष सिंह (पुत्र छेदी सिंह) और अचल कुमार (पुत्र रामप्रसाद) अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची अलका का पलिया से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, भुसुवा निवासी शुभम यादव (पुत्र रमाकांत यादव) अपनी बाइक से मऊ रेलवे स्टेशन अपने भाई को लेकर मऊ की तरफ जा रहे थे।


रानीपुर स्थित देसी शराब की दुकान के पास शुभम की बाइक पीछे से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी चारों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची अलका और शुभम यादव की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.