UP: बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 16 वर्षीय छात्र का शव खेत में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, छात्र शनिवार रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद रोज की तरह खेत में बने मचान पर सोने गया था। रविवार सुबह खेतों की ओर गई महिलाओं ने उसका शव फंदे से लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
