UP: बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कठिनइयां नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक श्याम प्रकाश चौधरी की मौत हो गई। मरवटिया आसर गांव निवासी श्याम प्रकाश की भैंस नदी पार कर बड़कुईया गांव की ओर चली गई थी। भैंस को वापस लाने के लिए वह नदी में उतर गया। गहरे पानी में पहुंचने पर संतुलन बिगड़ने से वह डूब गया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के साथ कई घंटे चले खोज अभियान के बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
NEWS: कठिनइयां नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत
0
July 26, 2026
Tags
