UP NEWS: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद ने किया वृक्षारोपण

0 NV INDIA

 


UP: बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हराभरा उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भाजपा नेता अजय सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वच्छ वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.