UP NEWS: गन्ना बधाई पर दे कृषक विशेष ध्यान नहीं तो घटेगा उत्पादन

0 NV INDIA

 


बस्ती:  बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा  गेट से लेकर केंद्र तक गन्ना  बधाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है आज ग्राम डढ़वा भैया कृषक सीताराम मौर्य के प्लाट पर गन्ना प्रजाति 15023 की बधाई गेट इंचार्ज राजेश सिंह और सहायक महाप्रबंधक  गन्ना  अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कृषक को बधाई कर जागरूक किया  चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने गन्ना  बधाई पर विशेष ध्यान देने के लिए दो टीमों का गठन किया है उन्होंने कहा  कि यह टीम गांव गांव में गन्ना बधाई बरसात में लगने वाले रोग के प्रति के कृषकों को जागरूक करेंगे और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट चीनी मिल को लिखित सूचना देगी शरद कालीन गन्ना बुवाई गन्ना प्रजाति 15023,, 14201 13235,0118 ,,16202 और 0 238 के प्लाट पर गन्ना बधाई अवश्य कर दें कृषक गन्ना  बधाई कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि बरसात में खेत में पानी लग गया है और गन्ने की लंबाई अधिक होने के कारण गन्ना  गिरने का खतरा बढ़ जाता है गन्ना  गिर जाने पर जंगली जानवरों से फसल को नुकसान ज्यादा होता है जिससे कृषक उत्पादन प्राप्त नहीं हो पता है हमारी आपसे अपील है कि आप गन्ना  बधाई पर विशेष ध्यान दें सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी के निर्देश का निरंतर पालन किया जा रहा है कृषक अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें और रोग एवं कीट के प्रति जागरूक रहे 63 कालम खतौनी का प्रदर्शन गांव गांव में चल रहा है कृषक अपना गन्ना  सट्टा अवश्य देख ले जिससे उन्हें भविष्य में गन्ना सप्लाई करने पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वह समय से अपना गन्नाआपूर्ति कर गेहूं की बुवाई कर सकें कृषक को 1 दिन पूर्व गन्ना  प्रदर्शन की सूचना गांव-गांव में चीनी मिल के द्वारा और   सुपरवाइजर के द्वारा भेजी जा रही है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.