बस्ती: जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के 307 विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय के आवास रामलीला मैदान हर्रैया में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय एवं उपस्थित सभी लोगों ने जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय जी के पुत्र स्वर्गीय शिवांश पाण्डेय के आसामायिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त कर मृतात्मा को शांति प्रदान करने एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर नर्वदेश्वर शुक्ल सदस्य पी०सी०सी०/ कोषाध्यक्ष, बृजेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, राणाप्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल, माधव प्रसाद त्रिपाठी, सुधीर कुमार पाठक, जगदम्बा प्रसाद, राकेश यादव, शरद कुमार पाण्डेय, अमरनाथ केसरवानी, गोपाल गणेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार शुक्ल, अमर बहादुर सिंह, जमुना प्रसाद मिश्र, वासुदेव सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, गणेश मिश्र, रवीश पाण्डेय,दयाशंकर पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद,प्रदीप शुक्ल शिखर शुक्ल, प्रकाश शुक्ल, घनश्याम पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ल सहित सभी साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.



