Mau दतौली गांव मे एक ही परिवार के दो लोगों का सहायक प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

0 Vipin kumar singh

 उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव के एक ही परिवार के दो युवाओं का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा सहायक प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

चयनित अभ्यर्थियों में डॉ. शिव प्रताप सिंह, पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह, का चयन अर्थशास्त्र विषय में तथा डॉ. श्वेता सिंह, पुत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, का चयन राजनीति विज्ञान विषय में सहायक प्रोफेसर पद के लिए हुआ है। एक ही परिवार के दो सदस्यों का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चयन होने से यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

चयन की सूचना मिलते ही दोनों के पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों का तांता लग गया। परिवार के लोगों ने पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आभार व्यक्त किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

डॉ. शिव प्रताप सिंह के भाई सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार और पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत और बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि दोनों शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

इससे छेत्र के बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वह भी प्रदेश और जिला का नाम रोशन करने के लिए आगे बढ़ेंगे। 




इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, महेंद्र सिंह, रामावतार सिंह, नंदू सिंह, मुकेश सिंह, सुशील सिंह सहित परिवार एवं गांव के अनेक लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.