गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

0 NV INDIA


बस्ती। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को गोस्वामी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कथा कुंज वाटिका (यमुना बाजार) से शुरू होकर लाल किला होते हुए गोस्वामी तुलसीदास चौक पहुंची और पुनः कथा कुंज वाटिका में संपन्न हुई। इसमें मिशन गरीब परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश गिरि, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बाबू गोस्वामी (पूर्व रेलवे कमिश्नर), राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द गिरि सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अनुज यादव, नितेश माथुर, अनुज माथुर, सतनारायण यादव, विनीत और अरमान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.