मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक मिनी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर ग्रामसभा चकिया स्थित हनुमान मंदिर के सामने हुआ। वाहन की स्टीयरिंग जाम होने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें चालक हरिकांत को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, चालक हरिकांत वाराणसी से कंटेनर में रसगुल्ला लादकर गोरखपुर के बरहलगंज की ओर जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब वह चकिया गांव के पास पहुंचे, तो गाड़ी की स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गई। चालक के संभालने से पहले ही वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चालक हरिकांत को क्षतिग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।






