पुण्य तिथि पर याद किये गये मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस लक्ष्मीकान्त शुक्ल

0 NV INDIA

 


लक्ष्मीकान्त शुक्ल के संकल्पों को पूरा करना प्राथमिकता- दीन दयाल त्रिपाठी
बस्ती। शनिवार को मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल को उनके नौवीं पुण्य तिथि पर मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट याद किया गया। अनेक लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि लक्ष्मीकान्त ने फीस भरपाई एवं छात्र वृत्ति दिलाने के लिये सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष करके विजय दिलाया। आज इसका लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिल रहा है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मीकान्त शुक्ला  भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और जनहित के लिए देखे गए सपने आज भी जीवित हैं। उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शुक्ला ने गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने तथा शिक्षा व्यवस्था में समानता स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका सपना था कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।
कहा कि मेधा पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। पार्टी की प्रमुख मांगों में एकल पदों पर आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को वापस लिये जाने, दशमोत्तर कक्षाओं में सभी जातियों के विद्यार्थियों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की सुविधा, निजी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत मुफ्त दाखिले को सरल बनाना तथा शिक्षा-प्रशिक्षण संस्थानों में समान अवसर सुनिश्चित करना, अनुसूचित जाति, अनसूचित जन जाति के गरीब छात्रों को दशमोत्तर कक्षाओं में निजी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश दिये जाने आदि की  शामिल है। श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा और उनके अधिकार दिलाना ही स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शुक्ला के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से  उमेश पाण्डेय मुन्ना, पं. सुनील भट्ट, सन्तोष शुक्ल,  विशाल सिंह, अंकित सिंह, रवि शुक्ल, कार्तिकेय तिवारी, गिरीश चन्द्र गिरी, नागेन्द्र मिश्र, प्रतीक मिश्र, अजय कुमार चौधरी, राहुल त्रिपाठी, जावेद अख्तर, विपुल सिंह, सन्तोष कुमार पाण्डेय, मृत्युजय पाठक, रामरीका पाण्डेय, विजय कुमार पाल, दिनेश कुमार चौधरी, राजू द्विवेदी  के साथ ही मेधा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.