Basti: बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के ओड़वारा स्थित जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने ‘भारत@2047: Gen-Z की भागीदारी’ अभियान के तहत ‘My Friend Gen-Z Campus Connect’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के सपनों, नवाचार, तकनीकी क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की। कहा कि Gen-Z भारत की वर्तमान शक्ति और भविष्य की मजबूत नींव है। युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलने से विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र साकार होगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय पांडेय सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.



